Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

गुलरिहा। क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है। पुलिस को दी गई तहरीर में किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि 25 अक्तूबर को उनकी बेटी घर के सामने खड़ी थी। इसी दौरान लालकरौना निवासी सूरज निषाद उसे शादी का झांसा देकर बाइक से अपने साथ ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी किशोरी का पता नहीं चलने पर मां ने पुलिस से शिकायत की। गुलरिहा जेपी पाल ने बताया कि युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 02:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज #AllegationOfLuringAwayATeenageGirl;FIRRegistered #SubahSamachar