Yamuna Nagar News: रानीपुर फीडर पर करंट लगने से एएलएम की मौत

व्यासपुर। रानीपुर फीडर पर बुधवार सुबह काम लाइन पर काम करते समय करंट लगने से बिजली निगम के एएलएम संदीप कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार तेज हवा से रानीपुर फीडर में ब्रेकडाउन हो गया था। विभाग की ओर से परमिट जारी होने के बाद लाइन को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान एएलएम संदीप कुमार फीडर पर चढ़कर जंपर लगा रहे थे, जबकि उनसे आगे की लाइन पर एक अन्य कर्मचारी बसीर कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक लाइन में पीछे से करंट प्रवाहित हो गया, जिससे संदीप कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। करंट का झटका इतना तेज था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 26 वर्षीय संदीप कुमार जिला कैथल के निवासी थे और अपने पीछे पत्नी व दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। विभागीय स्तर पर भी हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: रानीपुर फीडर पर करंट लगने से एएलएम की मौत #ALMDiesDueToElectricShockOnRanipurFeeder #SubahSamachar