Noida News: व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी... युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा
वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों को पकड़ा, दादरी के मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास वारदातमाई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। दादरी क्षेत्र में व्हाट्सएप ग्रुप पर बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। दादरी स्थित मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक को घेरकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।बड़पुर गांव निवासी संकित भाटी और आदित्य भाटी एक ही व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े हैं। गांव में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर ग्रुप में चैट के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। जानकारी के अनुसार संकित भाटी गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिहिर भोज इंटर कॉलेज के पास आदित्य भाटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संकित से बेरहमी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी नीरज मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 01, 2026, 14:47 IST
Noida News: व्हाट्सएप ग्रुप में हुई कहासुनी... युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा #AltercationInWhatsAppGroup...YouthSurroundedAndBrutallyBeaten. #SubahSamachar
