अमेजन ईको शो 16 लॉन्च: 16-इंच की स्क्रीन, 13MP नाइट विजन कैमरा और एलेक्सा+ एआई का सपोर्ट, जानें कितनी है कीमत
अमेजन ने अपना नया स्मार्ट डिस्प्ले Echo Show 16 लॉन्च कर दिया है। इसमें 16-इंच की बड़ी स्क्रीन, 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और नए Alexa+ AI का सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस सिर्फ वीडियो देखने या Alexa से बात करने तक सीमित नहीं है, बल्कि घर के स्मार्ट डिवाइस कंट्रोल करने, परिवार का शेड्यूल संभालने और वीडियो कॉल करने जैसे काम भी कर सकता है। इसमें Fire TV भी बिल्ट-इन है, जिससे Netflix, YouTube और Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखा जा सकेगा। आइए इस डिवाइस के पूरे फीचर्स आपको बताते हैं। 16 इंच की स्क्रीन और बेहतर साउंड नए Echo Show 16 में 16-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें पिछले Echo Show 15 के मुकाबले 10% ज्यादा व्यूइंग एरिया है और रंग ज्यादा गहरे दिखाई देते हैं। इसका डिजाइन भी पहले से पतला है। इसमें एनोडाइज्ड एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जिसकी मोटाई करीब 40% कम की गई है। डिवाइस में आठ माइक्रो-वूफर और दो ट्वीटर दिए गए हैं। अमेजन का कहना है कि इसका नया ऑडियो सिस्टम वीडियो कॉल और टीवी शो के दौरान साफ आवाज देने में मदद करता है। इसमें एडवांस रूम अडॉप्शन फीचर भी है, जो कमरे के माहौल के हिसाब से साउंड को एडजस्ट करता है। इसका एक नैनो-मैट डिस्प्ले वेरिएंट भी पेश किया गया है। इसमें खास एंटी-ग्लेयर तकनीक दी गई है, जिससे स्क्रीन पर रोशनी का रिफ्लेक्शन कम दिखाई देता है। कंपनी के मुताबिक, इससे ग्लेयर 90% से ज्यादा और चमकदार दानेदार असर 50% तक कम हो सकता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 09:36 IST
अमेजन ईको शो 16 लॉन्च: 16-इंच की स्क्रीन, 13MP नाइट विजन कैमरा और एलेक्सा+ एआई का सपोर्ट, जानें कितनी है कीमत #Gadgets #Technology #National #AmazonEchoShow16 #EchoShow16 #Amazon #SubahSamachar
