UP: एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म, कर्मी बोला- स्टॉक नहीं है, अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की मौत; जानें मामला

Ballia News: एंबुलेंस को तेल देने से मना करने पर पूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने पेट्रोल पंप के मैनेजर अशोक भारती निवासी बहादुरपुर ब्लाॅक बेलहरी के विरुद्ध बैरिया थाने में तहरीर दी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही अन्य कार्रवाई के लिए संबंधित तेल कंपनी को पत्र भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक बैरिया आरपी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार जिस समय एंबुलेंस को यह कहकर पेट्रोल उपलब्ध नहीं कराया गया कि पंप का स्टॉक खाली है। उस समय 4595 लीटर पेट्रोल, 3475 लीटर प्रीमियम पेट्रोल और 4784 लीटर डीजल स्टॉक में उपलब्ध था। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार संबंधित मुकदमे में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। पूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी से पूछा गया कि क्या पेट्रोल पंप का लाइसेंस निलंबित होगा या उसे सीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी, इसका निर्णय इंडियन आयल करेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 20:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: एंबुलेंस में पेट्रोल खत्म, कर्मी बोला- स्टॉक नहीं है, अस्पताल पहुंचने से पहले मरीज की मौत; जानें मामला #CityStates #Ballia #Varanasi #BalliaPolice #BalliaNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #SubahSamachar