अमेरिका: ट्रंप बोले- 1979 से ईरान से संघर्ष जारी, वेनेजुएला बन सकता है 51वां राज्य; तेल का जिक्र कर क्या कहा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ लंबे समय से चले आ रहे तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया, बल्कि ईरान 1979 से अमेरिका के खिलाफ यह लड़ाई लड़ रहा है। #WATCH | US President Donald Trump says, "America did not start the war with Iran. Iran has been waging this war against America since 1979, killing many of our great people. They've killed thousands of our soldiers and wounded so many morePast leaders should have settled this problem long ago, but they didn't have the courage or intelligence to do it" (Video Source: Reuters) — ANI (@ANI) October 27, 2026 ट्रंप के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के कई लोगों की जान ली है। उन्होंने दावा किया कि ईरान के हमलों में हजारों अमेरिकी सैनिक मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पिछले नेताओं को इस समस्या का समाधान बहुत पहले कर लेना चाहिए था, लेकिन उनमें ऐसा करने का साहस या समझ नहीं थी। वेनेजुएला को बताया अमेरिका का संभावित 51वां राज्य ट्रंप ने वेनेजुएला को लेकर भी एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने लिए बड़ी मात्रा में तेल निकाल रहा है। उनके अनुसार, वेनेजुएला एक समृद्ध देश बन सकता है और संभव है कि निकट भविष्य में वह अमेरिका का 51वां राज्य बन जाए। #WATCH | US President Donald Trump says, "We're bringing out a lot of oil for ourselvesIt (Venezuela) will become a prosperous country, and who knows, maybe someday soon it will become a prosperous 51st stateInstead of a President, we'll have an election for a GovernorThey have a lot of oil" (Video Source: Reuters) — ANI (@ANI) October 27, 2026 ट्रंप ने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में राष्ट्रपति के बजाय वहां गवर्नर के चुनाव की व्यवस्था हो सकती है। उन्होंने वेनेजुएला के तेल भंडार का जिक्र करते हुए देश की संभावनाओं पर जोर दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 03:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World National



अमेरिका: ट्रंप बोले- 1979 से ईरान से संघर्ष जारी, वेनेजुएला बन सकता है 51वां राज्य; तेल का जिक्र कर क्या कहा? #World #National #SubahSamachar