देहरादून: अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, चेकिंग भी की
गृह मंत्रीअमित शाह कल देहरादून दौरे पर पहुंचेंगे। वह सुबह करीब 10:55 बजे दिल्ली से विशेष विमान से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचेंगे। देहरादून एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शाह के कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन व सुरक्षा एजेंसी का कड़ा पहरा रहेगा। शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पुलिस पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में चेकिंग अभियान, सत्यापन अभियान और जंगलों में कांबिंग कर रही है। उत्तराखंड: कल दून पहुंचेंगे अमित शाह, दौरे से पहले तैयारियां तेज, सीएम धामी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण देहरादून में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाह हेलीकॉप्टर द्वारा शाम करीब 4: 30 बजे वापस एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह दिल्ली को रवाना होंगे। रिहर्सल के दौरान एयरपोर्ट फील्ड मार्शल हरीश वर्मा, आईपीएस पीयूष अग्रवाल, सीओ तुषार बोरा आदि उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 05, 2026, 15:29 IST
देहरादून: अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों ने की रिहर्सल, चेकिंग भी की #CityStates #Dehradun #AmitShahVisit #DehradunAirport #AmitShah #SubahSamachar
