Chamoli News: फोटो- एपण कला से युवाओं को जोड़ने की पहल

गोपेश्वर। प्रसिद्ध पारंपरिक एपण कला से युवाओं को जोड़ने के लिए हिमालयी कला एपण आर्ट स्वयं सहायता समूह की ओर से पहल की जा रही है। समूह दीपावली के मौके पर स्कूली बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर आकर्षक उत्पाद तैयार करवा रहा है। प्रशिक्षक ममता भट्ट ने बताया कि युवाओं में एपण कला को लेकर उत्साह है। बच्चों को मिट्टी के दीये, वॉल हैंगिंग, माता की कलश चौकी, तोरण, चाबी के छल्ले, फ्रिज मैगनेट और माता के पैरों सहित विभिन्न उत्पादों को सजाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में दीया, सोनाली, दिव्या रावत सहित अन्य बच्चे प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों का कौशल विकास होगा और उत्तराखंड की पारंपरिक कला को विस्तार मिलेगा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 17:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: फोटो- एपण कला से युवाओं को जोड़ने की पहल #AnInitiativeToConnectYouthWithAipanArt #SubahSamachar