Gurugram News: शहर की दो प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार पर आज लग सकती है मुहर

सीएम की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में होने वाली एचपीडब्ल्यूपीसी बैठक में रखा जाएगा प्रस्तावअमर उजाला ब्यूरोगुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में सड़क सुधार परियोजनाओं को जल्द गति मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने दो प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इन योजनाओं को मंजूरी के लिए सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली उच्च-शक्ति प्राप्त कार्य खरीद समिति (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में रखा जाएगा।गुरुग्राम-महरौली रोड (एमजी रोड) पर महावीर चौक से इफ्को चौक तक वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। सड़क की स्थिति कई स्थानों पर खराब हो चुकी है, जबकि फुटपाथ और डिवाइडर भी क्षतिग्रस्त हैं। इसके कारण अक्सर यातायात प्रभावित होता है। जीएमडीए इस मार्ग का जीर्णोद्धार कराने के साथ फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और अन्य सुविधाओं का भी विकास करेगा। यह रोड दिल्ली जयपुर हाईवे और मेट्रो स्टेशन को जोड़ती है। ऐसे में बसों और ऑटो समेत अन्य वाहनों का काफी दबाव रहता है। शहर को हाईवे से जोड़ने वाली सड़कों में एक प्रमुख सड़क है।बसई रोड की भी बदलेगी तस्वीरओल्ड रेलवे रोड, भूतेश्वर मंदिर से बसई चौक तक बसई रोड का भी विशेष मरम्मत कार्य कराया जाएगा। यह मार्ग शहर को द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। वर्तमान में सड़क कई स्थानों पर जर्जर अवस्था में है। योजना के तहत सड़क के दोनों ओर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। जीएमडीए के अनुसार बसई चौक से ओल्ड रेलवे रोड तक लगभग 3.8 किलोमीटर सड़क तथा ओल्ड रेलवे रोड से इफ्को चौक तक लगभग 4.85 किलोमीटर सड़क का पुनर्विकास किया जाएगा। मंजूरी के बाद दोनों सड़कों पर कार्य शुरू किया जाएगा।---------------------------------इफ्को चौक से ओल्ड रेलवे रोड और ओल्ड रेलवे रोड से बसई चौक तक सड़क के जीर्णोद्धार की योजना तैयार कर ली गई है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -अमित गोदारा, कार्यकारी अभियंता जीएमडीए

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: शहर की दो प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार पर आज लग सकती है मुहर #ApprovalForTheRenovationOfTwoMajorCityRoadsIsLikelyToday. #SubahSamachar