असम: गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर; अस्पताल में तोड़ा दम; पिस्तौल छीनने की थी कोशिश
असम के शिवसागर में पुलिस फायरिंग की घटना में घनकांत गोगोई की मौत हो गई। उस पर गुवाहाटी में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को ले जाने के दौरान यह घटना हुई। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी की पिस्तौल छीनने की कोशिश का आरोप एसएसपी पापोरी चेतिया ने बताया कि शिवसागर पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को पुलिस वाहन से ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने शौच जाने की इच्छा जताई। इसके बाद पुलिस उसे वाहन से उतारकर एक स्थान पर ले गई। एसएसपी के अनुसार, आरोपी एक प्रशिक्षित निशानेबाज था। उसने कथित तौर पर जांच अधिकारी की सर्विस पिस्तौल छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई हुई और तीन गोलियां चलीं। #WATCH | Sivasagar, Assam: Ghanakanta Gogoi, allegedly involved in the shooting deaths of five people in Guwahati, dies after being injured in a police firing incident in Sivasagar. SSP Papori Chetia says, "While transporting one wanted accused of Sivasagar Police Station he requested for a nature's call and then in this area he was taken out of the vehicle for that. Because he is a trained professional shooter, so he tried to snatch the service pistol of our officer who is an investigating officer also. And during that scuffle, three rounds of bullets have been fired and to prevent further assault, one of the PSO had to fire back from his service weapon and in that the accused was also injured and when he was brought to the hospital he was declared dead" (03.11) — ANI (@ANI) November 4, 2026 पुलिसकर्मी की जवाबी फायरिंग में घायल हुआ आरोपी पापोरी चेतिया ने बताया कि कथित हमले को रोकने के लिए एक पुलिसकर्मी को अपनी सर्विस पिस्तौल से जवाबी गोली चलानी पड़ी। इस दौरान आरोपी भी घायल हो गया। इसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुवाहाटी होटल गोलीकांड: लीज विवाद में गई पांच लोगों की जान, जानें पूरा मामला असम के गुवाहाटी में 26 अक्तूबर 2026 की रात उलुबाड़ी इलाके के होटल बिलास इन में गोलीबारी हुई थी। इस घटना में होटल मालकिन हेलेना भराली समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, होटल की लीज और प्रबंधन को लेकर हेलेना भराली और घनकांत गोगोई के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के बीच सितंबर 2025 में पांच साल का लीज समझौता हुआ था। 26 अक्तूबर को विवाद सुलझाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। इसी दौरान कहासुनी बढ़ गई और गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने घनकांत गोगोई को गिरफ्तार किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 05:11 IST
असम: गुवाहाटी में पांच लोगों की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर; अस्पताल में तोड़ा दम; पिस्तौल छीनने की थी कोशिश #IndiaNews #National #Assam #SubahSamachar
