Assembly Election Results LIVE: बंगाल-असम में चला भाजपा का जादू, तमिलनाडु में 'विजय'; केरल में UDF को जीत

देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा का कमल खिल चुका है। भाजपा ने टीएमसी को पटखनी देते हुए 206 सीटें हासिल की हैं। वहीं, तमिलनाडु में डीएमके को बड़ा सियासी झटका देते हुए अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। हालांकि, बिना गठबंधन के राज्य में विजय की सरकार नहीं बनेगी। इधर, असम में भाजपा ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में जीत की हैट्रिक लगाई है। असम में एनडीए को 102 सीटें मिली हैं। वहीं, देश में वाम दलों का आखिरी किला कहे जाने वाले केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। उधर, पुदुचेरी में एक बार फिर से एनडीए सरकार की वापसी हुई है। सीएम एन रंगासामी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 01:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Assembly Election Results LIVE: बंगाल-असम में चला भाजपा का जादू, तमिलनाडु में 'विजय'; केरल में UDF को जीत #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #AssemblyElectionResult #AssemblyElectionResult2026 #AssamElectionResult #PuducherryElectionResult #KeralaElectionResult #WestBengalElectionResult #SubahSamachar