Agra News: दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

आगरा। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय खेलकूद में दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुणाल कुमार प्रथम, शिवा द्वितीय और अमन कुशवाहा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में देव कुमार ने प्रथम, अमन राका ने द्वितीय, हर्षित कुमार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रजत शर्मा प्रथम, सर्जिल कुमार द्वितीय और मनोज सिंह तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आकाश शर्मा प्रथम, मनु कुमार द्वितीय, मनोज तिवारी तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में रोहित कुमार प्रथम, आसिफ खान द्वितीय और गोला बाबू तृतीय रहे। 600 मीटर दौड़ में ओंकार बाबू ने पहला, आर्य कुमार ने दूसरा और लोकेश शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अमन कुमार प्रथम, हनी सिंह द्वितीय और गणेश बाबू तृतीय रहे। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में रवि शंकर ने पहला, अशरफ खान ने दूसरा और हरीश चंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चम्मच दौड़ के सब जूनियर वर्ग में प्रांशु कुमार प्रथम, हिमांशु शर्मा द्वितीय और आशुतोष कुमार तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में रोहित कुमार ने पहला, राजा बाबू ने दूसरा और हरिओम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: दौड़ प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम #AthletesDisplayedTheirStrengthAndProwessInTheRunningCompetitions. #SubahSamachar