Panipat News: उधारी के 25 हजार रुपये मांगने पर किया हमला, पैर की हड्डी टूटी

माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। न्यू दलबीर नगर के अजय पर उधार दिए 25 हजार रुपये वापस मांगने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले उसके पैर की हड्डी टूट गई और हाथ में भी फ्रैक्चर आया है। अजय ने बताया कि विद्यानंद कॉलोनी निवासी अमीर 25 हजार रुपये लेकर गया था। उसने अमीर से पैसे मांगे तो वह आनाकानी करने लगा। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसके साथ झगड़ा करने लगा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। थाना चांदनी बाग प्रभारी रेखा ने बताया कि पुलिस ने अजाय की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 28, 2026, 20:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: उधारी के 25 हजार रुपये मांगने पर किया हमला, पैर की हड्डी टूटी #AttackedForAskingForTheRepaymentOfA25 #000-rupeeLoan;LegBoneBroken #SubahSamachar