Meerut News: विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित
मवाना। एएस कॉलेज में बुधवार को तेजस फाउंडेशन के सहयोग से तीन माह का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले करीब 300 विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर सम्मानित किया गया।फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने बताया कि तेजस फाउंडेशन पांच वर्षों से कॉलेज में कंप्यूटर लैब का संचालन कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर डिजिटल ज्ञान देना और रोजगार के क्षेत्र में सक्षम बनाना है। फाउंडेशन की ओर से मोनिका पटेल, अफाक अहमद, अनीता और आरजू ने विशेष सहयोग प्रदान किया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक, मेघराज सिंह, कृष्ण चंद्र, निपेंद्र कुमार भटनागर और अंजू आदि का योगदान रहा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 16:44 IST
Meerut News: विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित #ComputerTrainingCertificatesDistributedToStudents #SubahSamachar
