Auraiya: संदिग्ध परिस्थिति में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

बेला थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा दुजे निवासी शिवा दोहरे (23) पुत्र जागेश्वर दयाल दोहरे की पत्नी मोहिनी के शव सोमवार सुबह करीब 11 बजे बेड पर पड़ा मिला। ग्रामीण राजीव ने पुलिस को सूचना दी। नायब तहसीलदार हरिकिशोर व थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को उठाकर थाने की गाड़ी से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही मोहिनी के मायके पक्ष को मिली तो ट्रैक्टर-ट्राली से लगभग दो दर्जन परिजन गांव पहुंचे तो वहां शव न मिलने पर बिलख पड़े। जिसके बाद परिजन थानेपहुंचे और महिला का शव देखने पर अड़ गए। उन्हें जानकारी दी गई की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिनी की बहन राधा रो-रोकर कहरही थी की मेरी दीदी को ससुराल वालों ने मार दिया है। पुलिस महिला के पति को गिरफ्तार कर थाने ले आई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बतायाकिशव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 01, 2026, 13:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Auraiya: संदिग्ध परिस्थिति में बेड पर पड़ा मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप #CityStates #Auraiya #Kanpur #UttarPradesh #AuraiyaNews #UpNews #SubahSamachar