क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एलान: माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! एशेज-वनडे विश्वकप और 2028 ओलंपिक पर नजर
ऑस्ट्रेलिया ने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माइकल हसी को आने वाले बड़े टूर्नामेंटों के लिए अपनी कोचिंग टीम में शामिल किया है। हसी को 2027 की एशेज सीरीज और वनडे विश्व कप के लिए कोचिंग सलाहकार नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक और टी20 विश्व कप के लिए टी20 सलाहकार की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्त रूप से 2028 टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे। हसी की यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम आने वाले वर्षों में कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों की तैयारी कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 06, 2026, 07:55 IST
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बड़ा एलान: माइकल हसी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी! एशेज-वनडे विश्वकप और 2028 ओलंपिक पर नजर #CricketNews #Cricket #International #MichaelHussey #AustraliaCricket #MichaelHusseyCoachingConsultant #2027Ashes #2027OdiWorldCup #2028LosAngelesOlympics #T20WorldCup2028 #AndrewMcdonald #ChennaiSuperKings #StephenFleming #SubahSamachar
