त्योहारों में खूब बिकीं गाड़ियां, फिर भी डीलर्स की चिंता बरकरार: जानें क्या है वजह, क्यों सता रहा मांग घटने डर

जहां एक तरफ त्योहार के दौरान गाड़ियों की बिक्री में तेजी आई है। वहीं, दूसरी तरफ ऑटो डीलर्स की चिंता बढ़ती जा रही है। डीलर्स के पास अभी भी पैसेंजर वाहनों का भारी स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा, फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी आने वाले दिनों में ग्राहकों की खरीदारी को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में ऑटो डीलर्स त्योहारों के बाद बाजार में मांग कमजोर पड़ने की आशंका जता रहे है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में अच्छी रिटेल बिक्री से वाहनों के स्टॉक को कम करने में मदद मिलेगी। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने इस स्थिति को लेकर जानकारी दी। एसोसिएशन के अनुसार, थोक बिक्री के आंकड़े रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद भी पैसेंजर वाहनों का स्टॉक कम नहीं हुआ है। डीलर्स के पास कितना स्टॉक मौजूद फाडा के अनुसार, डीलर्स के पास फिलहाल पीवी का 43 से 45 दिनों का बना हुआ है। इसका मतलब है कि मौजूदा बिक्री की रफ्तार के हिसाब से डीलर्स के पास मौजूद वाहनों का स्टॉक बेचने में लगभग इतने दिन लग सकते हैं। थोक बिक्री (होलसेल डिस्पैच) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बावजूद स्टॉक का इतना ज्यादा होना डीलर्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इससे साफ है कि केवल कंपनियों की ओर से डीलरशिप तक ज्यादा गाड़ियां भेजे जाने से बाजार में स्टॉक की स्थिति पूरी तरह नहीं सुधर सकती है। क्या त्योहारों के बाद मांग पर भी असर पड़ेगा हांडीलर्स की एक और चिंता त्योहारों के बाद गाड़ियों की मांग को लेकर भी है। इन फेस्टिवल्स के दौरान आमतौर पर लोग गाड़ी खरीदते हैं, लेकिन इसके बाद अपेक्षाकृत मांग की रफ्तार में बदलाव आ सकता है। ऐसे में अगर आने वाले समय में ग्राहकों की ओर से खरीदारी धीमी पड़ती है, तो पहले से मौजूद भारी स्टॉक को कम करना डीलर्स के लिए चुनौती बन सकता है। फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी चुनौती इसके अलावा डीलर्स के बीच वाहनों की मांग को लेकर चिंता की एक वजह फाइनेंसिंग की बढ़ती लागत भी है। गाड़ी खरीदने वाले बड़ी संख्या में ग्राहक फाइनेंस का सहारा लेते हैं। ऐसे में फाइनेंसिंग महंगी होने से ग्राहकों की खरीदारी प्रभावित होने की आशंका रहती है। डीलर्स के लिए यह इसलिए भी मायने रखती है, क्योंकि एक तरफ उनके पास वाहनों का स्टॉक ज्यादा है और दूसरी तरफ आने वाले समय में मांग पर दबाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। आने वाले हफ्तों में अच्छी रिटेल बिक्री की उम्मीद हालांकि, मौजूदा स्थिति के बीच ऑटो डीलर्स को उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में रिटेल बिक्री अच्छी रहेगी। अगर ग्राहकों की ओर से गाड़ियों की खरीदारी जारी रहती है, तो डीलरशिप पर जमा वाहनों का स्टॉक धीरे-धीरे कम हो सकता है। फिलहाल डीलर्स की नजर आने वाले हफ्तों की रिटेल बिक्री पर है। इससे पता चलेगा कि त्योहारों के बाद भी बाजार में खरीदारी की रफ्तार बनी रहती है या नहीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




त्योहारों में खूब बिकीं गाड़ियां, फिर भी डीलर्स की चिंता बरकरार: जानें क्या है वजह, क्यों सता रहा मांग घटने डर #Automobiles #National #AutoNews #IndianAutoMarket #Fada #SubahSamachar