Sant Kabir Nagar News: प्रचार वाहन से सड़क सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागरुक
- सड़क सुरक्षा माह में लोगों को दी जाएगी यातायात नियम की जानकारी - एआरटीओ कार्यालय की तरफ से आयोजित होंगे नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रमसंवाद न्यूज एजेंसीसंतकबीरनगर। जनपद में सड़क सुरक्षा माह तहसील स्तर से शुरू होगा। इसके लिए हर तहसील में प्रचार वाहन लगाया जाएगा। उसके माध्यम से लोगों को यातायात नियम की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय की तरफ से भी तैयारी शुरू कर दी गई है। साथ ही नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।सड़क सुरक्षा माह एक जनवरी से 31 जनवरी तक मनाया जाएगा। वाहन चलाते समय हमेशा लोग नियम की जानकारी के अभाव में गलतियों के कारण दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। साथ ही सड़क पर चल रहे दूसरे लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनकर उनको चोट पहुंचाते हैं। वाहन चलाते समय बहुत सी गलतियां करते हैं, और सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन नहीं करते हैं। इससे सड़क पर चलने वाले हर व्यक्ति को चोट लगने अथवा मृत्यु होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में सड़क दुर्घटना को रोकने और लोगों के बीच में यातायात जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष जनवरी में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन होता है। इसके तरह-तरह से जन सामान्य को यातायात नियम की जानकारी दिया जाता है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग यातायात नियम के प्रति जागरूक हो सकें। इसके लिए जिले के तीनों तहसीलों में प्रचार वाहन लगाया जाएगा। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जो लोगों को ज्यादा से ज्यादा यातायात नियम के प्रति जागरूक कर सकें।------------------सड़क सुरक्षा माह में तहसीलों में प्रचार वाहन भेजा जाएगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को यातायात नियम की जानकारी हो सकें और लोग वाहन चलाते समय नियम का पालन करके खुद के साथ ही अन्य के जीवन की रक्षाकर सड़क दुर्घटना को कम करने में सहायक बन सकें।-प्रियंवदा सिंह, एआरटीओ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 02, 2026, 22:57 IST
Sant Kabir Nagar News: प्रचार वाहन से सड़क सुरक्षा के लिए किया जाएगा जागरुक #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
