यूपी: गाजियाबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को किया गया पेश, समर्थकों और लोगों का लगा जमावड़ा

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास लोगों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा और पूरे परिसर में सतर्कता बरती गई। दरअसल, आजम खान को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया था। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। ईडी की टीम आजम खान को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है। एजेंसी इस मामले में उनसे वित्तीय लेनदेन और ट्रस्ट से जुड़े मामलों में पूछताछ करना चाहती है। आजम खान की कोर्ट में पेशी की सूचना पर समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 07:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: गाजियाबाद कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच आजम खान को किया गया पेश, समर्थकों और लोगों का लगा जमावड़ा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #AzamKhan #GhaziabadCourt #AzamKhanCourtAppearance #AzamKhanArrest #SubahSamachar