पश्चिम एशिया संकट: अजरबैजान ने की ईरान के ड्रोन हमलों की निंदा, राजदूत तलब कर दी कार्रवाई की चेतावनी

अजरबैजान ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान की ओर से उसके इलाके में ड्रोन हमले किए गए। इन हमों में नखचिवान क्षेत्र को निशाना बनाया गया। हमले में बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ और कुछ नागरिक घायल भी हुए। अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने क्या कहा अजरबैजानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, पांच मार्च की दोपहर ईरान की सीमा से ड्रोन हमले किए गए। ये हमले अजरबैजान के नखचिवान स्वायत्त गणराज्य के इलाके में हुए। मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन नखचिवान हवाई अड्डे की टर्मिनल इमारत से टकराया। वहीं, दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल के पास गिरा। ड्रोन हमले में क्या नुकसान हुआ इस घटना की निंदा करते हुए अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा, इन हमलों से हवाई अड्डे की इमारत को नुकसान पहुंचा और दो नागरिक घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा, यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के नियमों और सिद्धांतों का उल्लंघन है। साथ ही इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। ये भी पढ़ें:'अमेरिका को इस पर पछतावा होगा', ईरानी जहाज पर हमले के बाद अब्बास अराघची ने दी खुली चुनौती 'अजरबैजान के पास जवाबी कार्रवाई का अधिकार' अजरबैजान ने इस घटना पर ईरान से जल्द स्पष्ट जवाब की मांग की है। उसने कहा, ईरान को मामले की जांच करनी चाहिए और ऐसे हमले दोबार न हों, इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। अजरबैजान ने यह भी कहा कि वह इस घटना के जवाब में जरूरी कार्रवाई का अधिकार रखता है। ईरानी राजदूत को तलब किया इस बीच, अजरबैजान ने ईरान के राजदूत मोजतबा देमिरचिलौ को विदेश मंत्रालय में तलब किया। मंत्रालय ने कहा, राजदूत को बुलाकर ईरान के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा और औपचारिक विरोध का पत्र भी सौंपा जाएगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 14:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



पश्चिम एशिया संकट: अजरबैजान ने की ईरान के ड्रोन हमलों की निंदा, राजदूत तलब कर दी कार्रवाई की चेतावनी #World #International #SubahSamachar