Health Tips: क्या रोज मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं? डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई
Does Massage Make Baby Bones Strong : हमारे देश में हमेशा से ये माना जाता रहा है कि नवजात शिशु की मालिश करने से वो सेहतमंद और मजबूत होता है। बहुत से लोग तो ये भी मानते हैं कि मालिश करने से बच्चे का ग्रोथ तेजी से होता है, मगर विशेषज्ञों के मुताबिक यह एक गलत धारणा है। इसी विषय पर फेमस पीडियाट्रिशियन डॉक्टर माधवी भारद्वाज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया है कि हमारे समाज में बच्चे के मालिश को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं, उन्होंने इसकी सच्चाई भी बताई है, जिसके बारे में आपको बी जानना चाहिए। डॉक्टर माधवी अनुसार मालिश का मुख्य उद्देश्य बच्चे के साथ बॉन्डिंग बनाना, आई-कॉन्टैक्ट स्थापित करना और उसकी त्वचा को मॉइस्चराइज करना है। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग तो इतनी तेजी से मसाज करते हैं कि बच्चे की हड्डियों से टक-टक की आवाजें भी आने लगती हैं, जो बच्चे के लिए हानिकारक हो सकती है। डॉक्टर स्पष्ट करती हैं कि मालिश का बच्चे की हड्डियों की डेंसिटी या मस्कुलर बनावट में बदलाव लाने से कोई संबंध नहीं है। अगर आप यह सोचते हैं कि मालिश न करने से आपका बच्चा कमजोर या दुबला रह गया है, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 17:58 IST
Health Tips: क्या रोज मालिश करने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं? डॉक्टर से जानिए इसकी सच्चाई #HealthFitness #International #BabyMassageBenefitsMyths2026 #Dr.MadhaviBhardwajParentingAdvice #DoesMassageMakeBabyBonesStrong #FixingBabyHeadShapeTips #WhyBabiesHaveBowedLegsNaturally #BabyDevelopmentalMilestonesAndGenetics #ImpactOfMassageOnBabyWeight #InfantBondingAndInteraction #SubahSamachar
