बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, नरगवाड़ी गांव निवासी गोविंद बल्लभ खोलिया ने देर रात अपने चाचा पूरन चंद्र खोलिया और चाची भगवती देवी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घटना के दौरान एक महिला मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही बैजनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं। ये भी पढे़ंबदरीनाथ धाम में बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत हुआ नजारा, ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 05:51 IST
बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार #CityStates #Bageshwar #Uttarakhand #BageshwarDoubleMurder #UttarakhandNews #DoubleMurder #SubahSamachar
