बघाट बैंक मामला : 80 साल की बुजुर्ग महिला को बना दिया 27 लाख के लोन में गारंटर, जानें पूरा मामला
दो माह बाद शुक्रवार को लगी सहायक पंजीयक की अदालत में कई चौंकाने वाले मामले आए। इसमें एक डिफाल्टर ने बघाट बैंक से लोन लेने के लिए 80 साल की बुजुर्ग महिला को गारंटर बना दिया। हैरानी इस बात की है कि महिला को इसका पता तक नहीं था कि वह किसी लोन में गारंटर है। इसका खुलासा तब हुआ जब महिला को घर में समन पहुंचे। अदालत में सहायक पंजीयक को महिला के पोते ने बताया कि उनकी दादी को लोन की कोई जानकारी नहीं है। डिफाल्टर ने धोखे से उसके कागज बनवाकर उन्हें गारंटर बना दिया। हालांकि बैंक की ओर से पैरवी करने गए अधिकारियों ने वहां तक तस्वीर दिखाई जिसमें महिला भी दिखीं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 20:17 IST
बघाट बैंक मामला : 80 साल की बुजुर्ग महिला को बना दिया 27 लाख के लोन में गारंटर, जानें पूरा मामला #CityStates #Shimla #BaghatBankCase #SubahSamachar
