Balotra News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
जिले के समदड़ी क्षेत्र में मंगलवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज हवाओं, गरजते बादलों और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। करीब आधे घंटे तक चली तेज बारिश और ओलावृष्टि ने पूरे इलाके का मौसम बदल दिया। दिनभर की तपती गर्मी के बाद अचानक आई बारिश में राहगीर और वाहन चालक बचाव के लिए दुकानों और घरों की ओर भागते नजर आए, जिससे कुछ समय के लिए जनजीवन प्रभावित रहा। तेज बारिश के कारण समदड़ी और आसपास के निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कों पर जलभराव होने से आवागमन प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार थम गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बार बारिश के दौरान यही हालात बनते हैं, जिससे आमजन को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। ये भी पढ़ें:Rajasthan Weather :राजस्थान में अगले कुछ दिन राहत, फिर बढ़ेगी गर्मी; 9 मई बाद हीटवेव के आसार मौसम की शुरुआत तेज हवाओं और धूलभरी आंधी के साथ हुई। इसके बाद बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे वातावरण ठंडा और सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का असर है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम रहा। विभाग ने अगले दो दिनों तक भी क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी से यह बारिश राहत लेकर आई है, लेकिन जलभराव की समस्या हर बार परेशानी का कारण बनती है। लोगों ने प्रशासन से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 06:15 IST
Balotra News: तेज बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत लेकिन जलभराव ने बढ़ाई परेशानी #CityStates #Rajasthan #Balotra #BalotraWeatherUpdate #SamdariRainNews #RajasthanHailstorm #WaterloggingProblem #HeavyRainBalotra #WesternDisturbanceEffect #HeatReliefRajasthan #RajasthanWeatherNews #SubahSamachar
