यूपी: 50 मीटर दूर हाथ-पैर, सिर और धड़ का पता नहीं, परिजन सोते रहे, मेडिकल कॉलेज के नवजात का शव ले गए कुत्ते

बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के ओटी ब्लॉक के हॉल से मृत नवजात को आवारा कुत्ते ले गए और उसे नोंच डाला। मासूम के हाथ और पैर करीब 50 मीटर की दूर पड़े मिले। परिजन नवजात के शव के पास ही सो रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में कुत्ते मृत नवजात को नोंचते हुए लेकर जाते दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने इसे सुरक्षा में चूक मानते हुए तीन गार्डों की सेवा समाप्त करने को पत्र लिखा है। वहीं विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। गिरवां के बड़ोखर खुर्द निवासी गनेश ने बताया कि रविवार रात लगभग 11:30 बजे पत्नी गुड़िया को प्रसव पीड़ा होने पर 102 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर आए। एंबुलेंस में ही बच्चे का जन्म हो गया था। गुड़िया को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ. सुशील ने रात करीब 12:30 बजे उन्हें मृत नवजात सौंपा। उन्होंने शिशु का शव भाभी ऊषा को दे दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 05:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: 50 मीटर दूर हाथ-पैर, सिर और धड़ का पता नहीं, परिजन सोते रहे, मेडिकल कॉलेज के नवजात का शव ले गए कुत्ते #CityStates #Kanpur #Banda #UttarPradesh #BandaMedicalCollege #SubahSamachar