बांदा: अचानक भरभराकर ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल
बांदा जिले में थाना जसपुरा क्षेत्र की अमारा ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह कच्ची दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे के समय महिला घर की दीवार पर मिट्टी लगा रही थी। अचानक दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। परिजनों की मदद से महिला को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।अमारा ग्राम पंचायत निवासी पच्ची (55) पत्नी भीखम वर्मा मंगलवार सुबह करीब 10 बजे घर की कच्ची दीवार पर मिट्टी लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और वह मलबे के नीचे दब गईं। परिजनों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 27, 2026, 10:09 IST
बांदा: अचानक भरभराकर ढही कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल #CityStates #Crime #Kanpur #Banda #BandaNews #BandaCrimeNews #SubahSamachar
