किलर टर्न : सिर पर हेलमेट नहीं, रफ्तार थी बेकाबू, पूड़ी-सब्जी तो बची रह गई, सड़क पर बिखरीं दोस्तों की लाशें

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव और जनवारा गांव में तीन परिवारों के यहां कोहराम मचा हुआ है। तीनों परिवारों ने अपने-अपने जवान बेटे खो दिए। वजह बनी तेज रफ्तार और हेलमेट का न लगाए होना। बाइक का क्षतिग्रस्त अगला हिस्सा देखकर ऐसा लग रहा था कि स्पीड 70 से 80 रही होगी। कोरारी गांव निवासी राजकुमार सिंह पटेल ने बताया कि उसके बेटे रामबाबू, संजय और अरविंद की खासी बनती थी। तीनों जहां भी जाते थे, साथ में ही जाते थे। रविवार की देर शाम तीनों ने साथ ही में घर में ही खाना खाया था। उसके बाद चित्रकूट के लिए पूड़ी सब्जी भी बांध ली थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 03:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




किलर टर्न : सिर पर हेलमेट नहीं, रफ्तार थी बेकाबू, पूड़ी-सब्जी तो बची रह गई, सड़क पर बिखरीं दोस्तों की लाशें #CityStates #Kanpur #Banda #UttarPradesh #BandaNews #BandaCrimeNews #BandaAccident #BundelkhandExpresswayAccident #UpAccidentNews #SubahSamachar