Bangladesh: हादी की हत्या से बांग्लादेश में तनाव, घटना से पहले प्रेमिका से आरोपी फैसल बोला- कल कुछ ऐसा होगा...
बांग्लादेश एक बार फिर हिंसा की आग में जल रहा है। कारण है कि बीते 12 दिसंबर कोबांग्लादेश के युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की दिनदहाड़ेहत्या के बाद देश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन और हिंसा की खबरें सामने आने लगी। ऐसे मेंहादी की हत्या के आरोपीफैसल करीम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहलेफैसल ने अपनी प्रेमिका से कहा था कि 'कल कुछ ऐसा होगा जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा'। बता दें कि एक बार फिर हिंसा की मार झेल रहेबांग्लादेश की राजधानी ढाका मेंहादी पर 12 दिसंबर को दिनदहाड़े गोली चलाई गई थी। उन्हें तुरंत ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने के बाद उन्हें एवरकेयर हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ें:-Bangladesh Violence: हसीना सरकार के पूर्व मंत्री का दावा; चुनाव टालने के लिए कराए जा रहे सुनियोजित दंगे सिंगापुर विदेश मंत्रालय ने की मौत की पुष्टि सिंगापुर की विदेश मंत्रालय ने हादी की मौत की पुष्टि की। साथ ही कहा कि डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद हादी की जान नहीं बचाई जा सकी। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि वे हादी के शव को बांग्लादेश भेजने में मदद कर रहे हैं। हादी की राजनीतिक मंच इंकिलाब मंचो ने भी सोशल मीडिया पर उनकी मौत की जानकारी दी। हादी पर हमला से पहले फैसल मीडिया रिपोर्टस में इस बात का दावा किया जा रहा है किहादी पर हमला करने वाले आरोपी फैसल करीम नेघटना से एक दिन पहले अपनी प्रमिकासे बड़ी बात कही थी। फैसल ने कहा था किकल कुछ ऐसा होगा जो पूरे बांग्लादेश को हिला देगा।रिपोर्ट्स के अनुसार, फैसल ने अपनी पत्नी सहेदा परविन सामिया और कुछ अन्य परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हादी पर हमला किया। फैसल और उसके परिवार के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये भी पढ़ें:-Bangladesh Violence: 'भीड़ हिंसा के खिलाफ सभी एकजुट हों', बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने नागरिकों से की अपील हादी की हत्या के बाद देशभर में हिंसा गौरतलब है कि हादी की मौत के बाद बांग्लादेशमें लोगों का गुस्सा फूटा। कई जगहों पर मीडिया हाउस, सांस्कृतिक केंद्र और यहां तक कि शेख मुजीबुर रहमान का घर भी आग के हवाले कर दिया गया। इस घटना ने बांग्लादेश में राजनीतिक और सामाजिक तनाव को और बढ़ा दिया है। हालांकिसुरक्षा एजेंसियां स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 19, 2025, 20:23 IST
Bangladesh: हादी की हत्या से बांग्लादेश में तनाव, घटना से पहले प्रेमिका से आरोपी फैसल बोला- कल कुछ ऐसा होगा... #World #National #SubahSamachar
