Bangladesh Unrest LIVE Updates: उस्मान हादी की मौत, ढाका की सड़कों पर उतरे युवा; हिंसा-आगजनी से चिंताजनक हालात
बांग्लादेश में जुलाई में हुए विद्रोह के एक प्रमुख नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की मौत हो गई। हादी को पिछले हफ्ते गोली मारी गई थी और छह दिनों के बाद बृहस्पतिवार देर रात सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले हफ्ते अज्ञात बंदूकधारियों ने हादी के सिर में गोली मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। माना जा रहा है कि हादी की मौत के बाद ही बांग्लादेश में दोबारा हिंसा भड़की है। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश के नाम संबोधन में कहा, जुलाई विद्रोह के निडर अग्रिम पंक्ति के लड़ाके और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी अब हमारे बीच नहीं रहे। यूनुस ने हादी के हत्यारों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई का वादा किया और एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 19, 2025, 08:31 IST
Bangladesh Unrest LIVE Updates: उस्मान हादी की मौत, ढाका की सड़कों पर उतरे युवा; हिंसा-आगजनी से चिंताजनक हालात #World #International #SubahSamachar
