स्नातक पास हैं तो ध्यान दें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 800+ पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया

बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (डब्ल्यूएमएस) विभाग में 837 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 नवंबर 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर, टेरिटरी हेड, ग्रुप हेड, हेड इन्वेस्टमेंट और इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के पद शामिल हैं। यह भर्ती नए उम्मीदवारों के बजाय संबंधित क्षेत्र में काम का अनुभव रखने वाले पेशेवरों के लिए है। किन पदों पर कितनी हैं रिक्तियां बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में सबसे ज्यादा 791 पद सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के हैं। इसके अलावा टेरिटरी हेड के 35, ग्रुप हेड के 8, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के 2 और हेड इन्वेस्टमेंट का 1 पद शामिल है। सभी पदों पर नियुक्ति शुरुआती तौर पर पांच साल के अनुबंध पर होगी। बैंक जरूरत और उम्मीदवार के काम के आधार पर अनुबंध आगे बढ़ा सकता है। ध्यान रखें कि सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर और डिप्टी मैनेजर इस भर्ती में एक ही पद के नाम हैं, इन्हें अलग-अलग रिक्तियां नहीं माना जाएगा। क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ पद के अनुसार जरूरी पेशेवर प्रमाणपत्र और काम का अनुभव भी मांगा गया है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए कम से कम तीन साल, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए पांच साल, टेरिटरी हेड के लिए आठ साल, हेड इन्वेस्टमेंट के लिए दस साल और ग्रुप हेड के लिए बारह साल का अनुभव जरूरी है। कुछ पदों के लिए एनआईएसएम या आईआरडीए से जुड़े प्रमाणपत्र भी अनिवार्य हैं। केवल स्नातक होना सभी पदों के लिए पर्याप्त नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2026: श्रेणी के अनुसार पदों का ब्योरा श्रेणी पदों की संख्या अनारक्षित (सामान्य) 346 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 224 अनुसूचित जाति (एससी) 124 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 82 अनुसूचित जनजाति (एसटी) 61 कुल पद 837 कितनी होनी चाहिए उम्र इस भर्ती में आयु सीमा पद के हिसाब से अलग-अलग रखी गई है। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के लिए उम्र 24 से 35 साल, इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर के लिए 26 से 45 साल और टेरिटरी हेड के लिए 28 से 42 साल होनी चाहिए। वहीं ग्रुप हेड और हेड इन्वेस्टमेंट के लिए उम्र 35 से 50 साल तय की गई है। उम्र की गणना 1 नवंबर 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। एससी और एसटी वर्ग को पांच साल, जबकि ओबीसी वर्ग को तीन साल की छूट दी जाएगी। कितना लगेगा आवेदन शुल्क और कैसे होगा चयन सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, पात्र पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये है। इसमें जीएसटी शामिल है, लेकिन भुगतान गेटवे का अतिरिक्त शुल्क लग सकता है। भुगतान ऑनलाइन किया जाएगा। चयन के लिए बैंक आवेदन की जांच, ऑनलाइन परीक्षा, मनोवैज्ञानिक जांच और साक्षात्कार जैसे चरण अपना सकता है। सभी उम्मीदवारों के लिए हर चरण अनिवार्य होगा, यह तय नहीं है। परीक्षा और साक्षात्कार की तारीख बैंक ने अभी घोषित नहीं की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 04, 2026, 08:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्नातक पास हैं तो ध्यान दें: बैंक ऑफ बड़ौदा में 800+ पदों पर भर्ती, कौन कर सकता है आवेदन? जानें पूरी प्रक्रिया #Jobs #National #BankOfBaroda #SubahSamachar