बरेली: करवाचौथ पर खिले प्यार के फूल, पति-पत्नी ने दूर किए शिकवे-गिले, थाने में पुलिस ने कराई सुलह
बरेली के सीबीगंज थाने में पति-पत्नी के विवाद को मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर पुलिस ने खत्म करा दिया। दोनों ने एक-दूसरे की गुलाब का फूल भेंट कर सारे शिकवे गिले दूर किए और भविष्य में झगड़ा न करने की शपथ ली। सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि लेवर कॉलोनी निवासी स्वाति पत्नी सचिन ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया फिर दोनों को समझा बुझाकर कर सुलह करा दी। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को थाने में ही गुलाब का फूल भेंट किया। जिसके बाद सचिन अपनी पत्नी स्वाति के साथ घर चला गया। सचिन एक मॉल में नौकरी करता था जो छूट गई थी। जबकि स्वाति रामपुर में नौकरी करती है। सुलह के बाद दंपती रामपुर चले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 15:06 IST
बरेली: करवाचौथ पर खिले प्यार के फूल, पति-पत्नी ने दूर किए शिकवे-गिले, थाने में पुलिस ने कराई सुलह #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #KarwaChauthNews #CbGanjPolice #MissionShakti #HusbandWifeDispute #SubahSamachar
