बलिया में श्रीमद्भागभागवत कथा का शुभारंभ ;video
बलिया के छोड़हर गांव में बुधवार से प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी की श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। कथा के पहले दिन पूरा पंडाल राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठा। भजन गोविंद बोलो, हरि गोपाल बोलो, राधा रमण हरि गोपाल बोलो से वातावरण भक्तिमय हो गया। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कथा के दौरान जया किशोरी ने शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता और ईश्वर के प्रति विश्वास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को जरूर शिक्षित करें और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा बनाएं। बेटा हो या बेटी, सभी को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी है, लेकिन बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कोई माता-पिता नहीं चाहता कि उनकी बेटी ससुराल में दुख पाए। बेटी आत्मनिर्भर होगी तो अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस भी जुटा सकेगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 14:52 IST
बलिया में श्रीमद्भागभागवत कथा का शुभारंभ ;video #SubahSamachar
