बैतूल की बेटी ने छोड़ी जज की नौकरी: न्यायिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद अपनाएंगी वैराग्य का मार्ग
बैतूल में न्यायिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी एक युवती ने पद संभालने के स्थान पर वैराग्य का मार्ग चुना है। बैतूल की बेटी और नगर गौरव ब्रह्मचारिणी प्रखरश्री दीदी ने जज बनने का अपना सपना पूरा करने के पश्चात संयम पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है। उनके साथ दीक्षा लेने जा रही पांच दीक्षार्थी बहनों के सम्मान में बैतूल सकल जैन समाज के सहयोग से भव्य बिनौली चल समारोह निकाला गया। आयोजन के दौरान पूरे शहर की सड़कों पर आस्था, भक्ति और समर्पण का अनूठा दृश्य दिखाई दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 05:50 IST
बैतूल की बेटी ने छोड़ी जज की नौकरी: न्यायिक सेवा परीक्षा पास करने के बाद अपनाएंगी वैराग्य का मार्ग #CityStates #Betul #MadhyaPradesh #PrakharashreeDidi #JainInitiation #JudicialServiceExamination #DreamOfBecomingAJudge #PathOfRenunciation #SistersSeekingInitiation #JainCommunity #BinauliProcession #RoyalCarriages #SubahSamachar
