भगवान परशुराम कैंपस तीन को मिलेगी 15 करोड़ की मैचिंग ग्रांट : डॉ. अरविंद शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने रविवार को गांव पहरावर के निकट सेक्टर-26 स्थित भगवान परशुराम कैंपस-3 का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन चहारदीवारी सहित विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।डॉ. शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही संस्था को लगभग 15 करोड़ रुपये की मैचिंग ग्रांट उपलब्ध करवाएगी। इससे कैंपस में प्रस्तावित विकास कार्यों को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि संस्था को लगभग चार एकड़ अतिरिक्त भूमि भी उपलब्ध करवाई गई है।उन्होंने कहा कि इस भूमि पर भगवान परशुराम स्मृति स्थल का निर्माण किया जाएगा, जो धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित होगा। यह स्थल भविष्य में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।डॉ. शर्मा ने कहा कि गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। कैंपस-3 में भगवान परशुराम लॉ कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पब्लिक स्कूल तथा प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जाएगा।इस अवसर पर एडीएम आशीष वशिष्ठ, डॉ. जयपाल शर्मा, रणवीर ढाका, सुरेश कौशिक सहित संस्था एवं समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 15:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भगवान परशुराम कैंपस तीन को मिलेगी 15 करोड़ की मैचिंग ग्रांट : डॉ. अरविंद शर्मा #BhagwanParshuramCampus3WillReceiveAMatchingGrantOfRs15Crore:Dr.ArvindSharma #SubahSamachar