भोपाल में आज: स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का आगाज, शौर्य स्मारक में होगा संकल्प वृक्ष रोपण

राज्योत्सव में मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति, 102 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति लाल परेड ग्राउंड में सुबह 11 बजे कृषि प्रदर्शनी, विकास दीर्घा, महिला उद्यमिता मंडप और देशज व्यंजन मेले की शुरुआत होगी। शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ करेंगे। समारोह में 71 बच्चे सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन करेंगे। गायिका मोनाली ठाकुर की प्रस्तुति, पुलिस बैंड और आतिशबाजी आकर्षण होंगे। इस दौरान 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति और 165 किसानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। ये भी पढ़ें-एमपी राज्यसभा चुनाव: 20 करोड़ का मकान, स्विट्जरलैंड में अपार्टमेंट… हरदीप पुरी से ज्यादा कमाती हैं पत्नी शौर्य स्मारक में विभिन्न जिलों की मिट्टी से रोपेंगे संकल्प वृक्ष स्थापना दिवस पर शौर्य स्मारक में भी विशेष आयोजन होगा। इसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाई गई मिट्टी का उपयोग कर संकल्प वृक्ष का रोपण किया जाएगा। आयोजन के माध्यम से प्रदेश की भौगोलिक विविधता, एकता और मिट्टी से जुड़ाव का संदेश दिया जाएगा। ये भी पढ़ें-एमपी: मोनाली ठाकुर के सुरों से गूंजेगा राज्योत्सव, 71 बच्चों के सामूहिक वंदे मातरम से होगा समारोह का आगाज

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 01, 2026, 08:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भोपाल में आज: स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का आगाज, शौर्य स्मारक में होगा संकल्प वृक्ष रोपण #CityStates #Bhopal #MadhyaPradesh #BhopalNewsToday #MadhyaPradeshFoundationDay2026 #MpRajyotsav #BhopalRajyotsavProgramme #ShauryaSmarak #SankalpTreePlantation #CmMohanYadav #MonaliThakurPerformance #SubahSamachar