Bareilly News: बिहार पुलिस का छापा, एक आरोपी को ले गई टीम

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के तिरंगा होटल के पास रहने वाले आकाश मौर्य के घर बिहार पुलिस की टीम ने छापा मारा। यहां आकाश मौर्य, उसके पिता तुलसीराम, चाचा नंद किशोर से पूछताछ की। पुलिस टीम आकाश मौर्य को साथ ले गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम छह बजे पुलिस टीम पहुंची थी। टीम में सादे कपड़ों के साथ वर्दीधारी पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से आकाश मौर्य और उसके परिवार की गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि बिहार की पुलिस टीम ने दबिश दी थी। आकाश मौर्य तक पुलिस सर्विलांस के जरिये पहुंची।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 01:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: बिहार पुलिस का छापा, एक आरोपी को ले गई टीम #BiharPoliceRaid #TeamTakesAwayOneAccused #SubahSamachar