Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर बाईपास पर बाइक और गाय की टक्कर

- बाइक सवार दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर; गाय की मौत लावारिस पशुओं के प्रबंधन की उठी मांग।चिन्यालीसौड़। बुधवार देर शाम चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर बाईपास पर एक बाइक की लावारिस गाय से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार आयुष नौटियाल (22) और पीछे बैठी शीतल (21) गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, बयाड़ गांव निवासी गणेश नौटियाल के पुत्र आयुष नौटियाल और तुल्याड़ा निवासी बृज नौटियाल की पुत्री शीतल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक सामने आई गाय से उनकी बाइक टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।चौकी प्रभारी चिन्यालीसौड़ तस्लीम आरिफ खान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों घायलों को हायर सेंटर भेजा गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे लावारिस पशुओं के उचित प्रबंधन की मांग प्रशासन से की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 05, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarkashi News: चिन्यालीसौड़ ऑलवेदर बाईपास पर बाइक और गाय की टक्कर #BikeAndCowCollideOnTheChinyalisaurAll-WeatherBypass #SubahSamachar