बीएचयू: दानकर्ताओं में टॉप पर बिड़ला परिवार, महामना ने 120 साल पहले जोड़ा था संबंध; स्थापना में मिली थी मदद

आईआईटी बीएचयू के दीक्षांत समारोह में शनिवार को आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम मुख्य अतिथि होंगे। बीएचयू और बिड़ला के बीच दान-पुण्य का रिश्ता 120 साल पुराना है। विश्वविद्यालय की स्थापना से भी करीब 10 साल पहले का संबंध है और इसकी शुरुआत महामना ने ही की थी। भारत के सबसे ऊंचे शिखर वाला बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर और इसी कैंपस में पूर्वांचल का सबसे बड़ा हॉस्टल बिड़ला परिवार की ही देन है। बीएचयू की स्थापना के लिए शुरुआती दिनों में ही 8.36 लाख रुपये देकर बिड़ला परिवार ही दानकर्ताओं की सूची में शीर्ष पर रहा। आगे चलकर बीएचयू ने भी इस दान का मान रखा और बिड़ला परिवार के तीन सदस्यों को डी. लिट की मानद उपाधि से नवाजा। इनमें से एक सम्मान तो खुद महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने कुलपति रहते हुए दिया था। बीएचयू में 22 साल बाद दीक्षांत समारोह में दोबारा शिरकत करने आ रहे कुमार मंगलम बिड़ला पूरे कैंपस का भ्रमण कर अपने पुरखों की विरासत को महसूस करेंगे। उनके परदादा घनश्याम दास और चार पीढ़ी पहले के राजा बलदेव दास के महामना के साथ मजबूत संबंधों और उनके निर्माण को परखेंगे। कुलपति सहित कई अधिकारी साथ चलेंगे। उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 11:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बीएचयू: दानकर्ताओं में टॉप पर बिड़ला परिवार, महामना ने 120 साल पहले जोड़ा था संबंध; स्थापना में मिली थी मदद #CityStates #Varanasi #Bhu #BanarasHinduUniversity #BirlaFamily #KumarMangalamBirla #MadanMohanMalaviya #SubahSamachar