BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा
पति की हत्या से सदमे में डूबी विनोद कुमार की पत्नी का दर्द गुस्से के रूप में फूटा। रोती-बिलखती पत्नी वह आरोपी के घर के बाहर पहुंची और पत्थर फेंक अपना आक्रोश जताया। बोलीं कि मेरे सुहाग के कातिलों को पकड़ा जाए। और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की हो। परिजन और ग्रामीण भी हत्यारों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार रात प्रशासन ने आरोपी का मकान ध्वस्त कर दिया था, जबकि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में देर रात भाजपा के ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी विनोद की पीट कर हत्या के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। आरोपी के घर को जेसीबी से तोड़ने की मांग करते हुए बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग गांव में एकत्र हो गए। भीड़ ने आरोपीके घर में आग लगा दी है। पुलिस भीड़ को काबू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 14:06 IST
BJP नेता की हत्या: पत्नी का फूटा दर्द, आरोपी के घर पर बरसाए पत्थर, बोली-मेरे सुहाग के कातिलों को दो सजा #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #BjpLeaderMurder #Vikasnagar #DehradunNews #SubahSamachar
