Meerut News: भाकियू ने दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीमवाना। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के कार्यालय के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने विभिन्न समस्याओं के संबंध में तहसीलदार निरंकार सिंह को ज्ञापन सौंपा। यह धरना पूर्व जिला महासचिव कुश चौधरी, तहसील अध्यक्ष चौधरी नीरज राठी के नेतृत्व और जिला अध्यक्ष कालू प्रधान की अध्यक्षता में हुआ।ज्ञापन में संगठन ने कई महत्वपूर्ण स्थानीय समस्याओं के समाधान की मांग की। इनमें पीडब्ल्यूडी द्वारा नवनिर्मित पुल व संपर्क मार्ग को सही कराना शामिल था। नगर पालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण संयंत्र के निर्माण में सुधार करने, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज कराईं। जर्जर तारों को बदलने और बढ़े हुए बिजली बिलों को ठीक करने, भूमि पैमाइश और अतिक्रमण से संबंधित मुद्दे व किसान ताहिर की जमीन की सही पैमाइश की मांग की गई। गांव सांधन में मेन रास्ते पर लगे खंभे को हटवाने, लाल जी फार्म पर हाईटेंशन लाइन तार हटाने की मांग की। बहसूमा के कैलाशपुरी में 11 हजार की बिजली लाइन हटाने, बढ़े हुए बिजली बिलों को तत्काल ठीक करने, गढ़ी फीडर से बिजलीघर मवाना तहसील तक जर्जर तारों को बदलने पर जोर दिया।किसानों ने मवाना गंग नहर पर पीडब्ल्यूडी के नवनिर्मित पुल व संपर्क मार्ग को सही कराने, मुबारिकपुर रोड पर कूड़ा निस्तारण संयंत्र के निर्माण को सही तरीके से कराने, सठला निवासी किसान ताहिर की जमीन की सही पैमाइश कराने, फलावदा में मंदवाड़ी रोड पर झुकी 11 हजार विद्युत तार के पोल डालकर ठीक करने की मांग की गई। इस दौरान भोला चौधरी, मुस्तकीम बाबर, पवन कौल, अशोक राठी, अतीक अहमद सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 18:58 IST
Meerut News: भाकियू ने दिया धरना, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन #BKUStagedAProtestAndSubmittedAMemorandumToTheTehsildar. #SubahSamachar
