Kotdwar News: रक्तदानी और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित

फोटोकोटद्वार। हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में कोटद्वार के सक्रिय रक्तदानियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आधारशिला रक्तदान समूह के दलजीत सिंह, बीईएल कर्मचारी संघ के महासचिव प्रदीप बडोला समेत 4 रक्तदाताओं को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हिमालयन अस्पताल के सभागार में आयोजित समारोह में अस्पताल के डीन डॉ. ए शरीन, ब्लड बैंक के विभागाध्यक्ष डॉ. दुष्यंत सिंह और डॉ. यशस्वी धीमान ने आधारशिला रक्तदान समूह के दलजीत सिंह, प्रदीप बडोला, याशिका जखवाल और उत्कृष्ट नेगी को सम्मानित किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 18:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kotdwar News: रक्तदानी और सामाजिक कार्यकर्ता सम्मानित #BloodDonorAndSocialActivistHonored #SubahSamachar