Prayagraj News: रिश्ते हुए तार-तार, एक बार फिर बेटे ने पिता का किया कत्ल

हाल ही में साउथ मलाका में अभिषेक वैश्य ने पिता कारोबारी वीरेंद्र कुमार वैश्य, मां अनीता वैश्य और बहन की हत्या कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया था। अब लल्ला चुंगी चौराहे पर रामदुलारे कोरी की हत्या होने के बाद जब बेटे का नाम सामने आया तो लोगों के लिए इस पर यकीन करना मुश्किल हो गया कि एक बार फिर बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया।इस हत्याकांड ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर पारिवारिक रिश्तों में इतनी कड़वाहट कैसे पैदा हो रही है कि अपने ही अपनों की जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं।मोहल्ले के लोगों ने बताया कि परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। बढ़ती पारिवारिक कलह के कारण रामदुलारे मानसिक रूप से परेशान थे। आए दिन घर में झगड़े की आवाजें सुनाई देती थीं। रामदुलारे कोरी और उनके बेटों के बीच संबंध काफी समय से खराब थे।कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती थी कि लोगों को बीच-बचाव करना पड़ता था। बेटों के वैवाहिक जीवन में भी समस्याएं थीं। बताया जाता है कि परिवार के दो बेटों की पत्नियां भी उन्हें छोड़कर चली गई थीं। ---थाने में हुई थी पंचायत स्थानीय लोगों ने बताया कि 40-40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात पर शिवकुटी थाने में पारिवारिक विवाद को लेकर पंचायत हुई, जिसमें विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। थाने में पक्षकारों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की गई थी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 14, 2026, 02:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Bonds shattered



Prayagraj News: रिश्ते हुए तार-तार, एक बार फिर बेटे ने पिता का किया कत्ल #BondsShattered #SubahSamachar