Headache Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को माइग्रेन समझकर इग्नोर तो नहीं कर रहे आप? ऐसे करें पहचान
मस्तिष्क को हमारे पूरे शरीर का कंट्रोलर माना जाता है। हाथों-पैरों को हिलाने से लेकर चलने-उठने, डर-खुशी जैसी सारी भावनाएं और शारीरिक गतिविधियांयहींसेकंट्रोल होती हैं। सोचिए अगर आपके ब्रेन में ही कोई समस्या हो जाए तो इसका पूरे शरीर पर किस तरह से गंभीर असर हो सकता है ब्रेन में ट्यूमर होना, ऐसी ही गंभीर स्थिति है जिसके कम उम्र में भी लोग शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्रेन ट्यूमर की स्थिति में बार-बार सिरदर्द की दिक्कत बनी रहती है। पर सिर में दर्द की समस्या कई और भी दिक्कतों में होती रहती है। हर सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर नहीं होता और अधिकांश सिरदर्द तनाव, माइग्रेन या अन्य सामान्य कारणों से होते हैं। लेकिन यदि दर्द के साथ असामान्य न्यूरोलॉजिकल लक्षण दिखाई दें या सिरदर्द का पैटर्न अचानक बदल जाए, तो डॉक्टर से जांच कराना जरूरी हो जाता है। सही जानकारी, समय पर सतर्कताइस गंभीर बीमारी से लड़ने का सबसे प्रभावी हथियार है। ब्रेन ट्यूमर के कई लक्षण माइग्रेन से मिलते-जुलते होते हैं, इसमें अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। अब सवाल ये है कि कैसे पहचाना जाए कि आपको हो रहा सिरदर्द ब्रेन ट्यूमर की वजह से है या फिर माइग्रेन की वजह से
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 14:12 IST
Headache Brain Tumor: ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को माइग्रेन समझकर इग्नोर तो नहीं कर रहे आप? ऐसे करें पहचान #HealthFitness #National #BrainTumorSymptoms #BrainTumorHeadache #ब्रेनट्यूमर #MigraineVsBrainTumor #WarningSignsOfBrainTumor #माइग्रेनऔरब्रेनट्यूमर #माइग्रेन #SubahSamachar
