Himachal: शिमला में प्रतिबंधित और सील्ड रोड पर ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, जुर्माना राशि कई गुना बढ़ाई
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अब ट्रैफिक नियम तोड़ना भारी पड़ेगा। जुर्माने की राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया है। बिना पास प्रतिबंधित और सील रोड पर वाहन चलाने पर 10 हजार तक जुर्माना होगा। नियम उल्लंघन पर जेल का भी प्रावधान किया गया है। बजट सत्र में पारित हुए संशोधन विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी है। बुधवार को राजपत्र में विधि विभाग की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी की गई। यातायात व्यवस्था और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को और सख्त बनाने के लिए सरकार ने कानून में संशोधन किया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 22:41 IST
Himachal: शिमला में प्रतिबंधित और सील्ड रोड पर ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, जुर्माना राशि कई गुना बढ़ाई #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #ShimlaTrafficRules #SubahSamachar
