Noida News: टूटी सड़के और सीवर, सुरक्षा के भी नहीं है इंतजाम
- करीब 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे सेक्टर ओमिक्रॉन-2 निवासी, बोले- शिकायतों के बावजूद नहीं होती कार्रवाई माई सिटी रिपोर्टरग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-2 सेक्टर पिछले करीब 15 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है। सेक्टर के निवासी लगातार मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहे हैं। आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद प्राधिकरण की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। सेक्टर में टूटी बाउंड्री वॉल, जर्जर सड़कें, खराब सीवर व्यवस्था, गंदा पानी, पार्कों की बदहाली और सुरक्षा की कमी जैसी समस्याएं लोगों के लिए परेशानी की वजह बनी हुई हैं।निवासी प्रमोद प्रधान का कहना है कि सेक्टर की बाउंड्री वॉल कई जगह से टूटी हुई है। इसकी मरम्मत के लिए कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों को पत्र लिखे गए लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। बाउंड्री वॉल टूटी होने चोरी समेत अन्य अवांछित गतिविधियों का खतरा बना रहता है। निवासी एनएस नेगी ने बताया कि सेक्टर में सीवर की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात से पहले सीवर और नालियों की सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बन जाती है।वहीं निवासी राजकमल का कहना है कि सेक्टर में हाईमास्ट लाइट लगाने की घोषणा तो की गई थी जो आज तक नहीं लगी। स्ट्रीट लाइट भी सुबह जल्दी बंद हो जाती है। जिससे सुबह के समय लोगों को अंधेरे में ही आनाजाना पड़ता है। निवासी अभय कुमार के अनुसार सेक्टर की नालियां और पानी की पाइपलाइन पुरानी और कई जगह से टूटी हुई हैं। इसके कारण घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। निवासी अनमोल ने बताया कि सेक्टर की कई नालियां टूटी हुई हैं। बारिश के मौसम में इन नालियों में पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। खुले नालों के कारण बच्चों के खेलने के दौरान चोटिल होने का खतरा बना रहता है। बलविंदर सिंह ने बताया कि सेक्टर की सड़कों की हालत बेहद खराब है। निवासियों से बातचीत-सेक्टर की बाउंड्री वॉल तोड़कर इलेक्ट्रिकल टावर लगाए गए थे। इसके बाद से बाहरी लोग आसानी से सेक्टर में प्रवेश कर जाते हैं। कुछ लोग यहां नशा भी करते हैं। - अमित कुमार शर्मा सेक्टर में लावारिस कुत्तों की समस्या गंभीर होती जा रही है। हर माह कई बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं कुत्तों के हमले का शिकार हो जाते हैं। -अजय पाल सिंहसेक्टर के पार्क और ग्रीन बेल्ट की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पार्कों में लगी ईंटें टूट चुकी हैं। झूले भी टूटे पड़े हैं, जिससे लोग परेशान हैं। -केशव झासेक्टर की सीवर लाइन कई जगह से टूटी हुई है। शिकायत करने पर सफाई की गाड़ी तो आती है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। प्रियेश तिवारीप्रस्तावित स्विमिंग पूल और बुजुर्गों के लिए लाइब्रेरी के प्लॉट को बदलकर व्यावसायिक प्लॉट बना दिया गया है। सेक्टर में सामुदायिक केंद्र भी नहीं है। -रविंद्र सिंहसेक्टर की आंतरिक सड़कों की हालत जर्जर है। खाली पड़े मकानों में रहने वाले कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध हैं। सेक्टर की सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती बन गई है। -आयुष गुप्ता
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 08, 2026, 18:48 IST
Noida News: टूटी सड़के और सीवर, सुरक्षा के भी नहीं है इंतजाम #BrokenRoadsAndSewers #NoSecurityArrangementsEither. #SubahSamachar
