अलीगढ़: महिला को लहूलुहान कर लूटने की घटना का पर्दाफाश, भाई ने ही कराई बहन के यहां लूट, आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ के थाना रोरावर पुलिस और क्रिमिनल इंटेलिजेंस विंग नगर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लूट के एक आरोपी सुदीप पुत्र शिवशंकर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूटा गया माल, रुपये, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद हुए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी मिली है। थाना रोरावर क्षेत्र की रुक्मणी विहार कॉलोनी में घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद बदमाश घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए थे। घटना के समय महिला का पति ड्यूटी पर गया हुआ था। घर पहुंचने पर उसे पत्नी खून से लथपथ हालत में मिली। रुकमणी विहार कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर दी थी कि वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। वह रोजाना की तरह शनिवार सुबह करीब 10 बजे ड्यूटी पर चला गया था। दोपहर करीब 1:50 बजे पड़ोसी ने फोन कर घर में घटना होने की जानकारी दी। वह तत्काल घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नीरेश फर्श पर खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके सिर, गर्दन, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें थीं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 16:24 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अलीगढ़: महिला को लहूलुहान कर लूटने की घटना का पर्दाफाश, भाई ने ही कराई बहन के यहां लूट, आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Aligarh #UttarPradesh #Loot #RorawarThanaAligarh #AligarhNews #RukmaniViharColony #AccusedArrested #SubahSamachar