पहले पिता की मौत, अब मां भी छोड़ गई साथ: सांप के डसने से उजड़ा परिवार, दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

यूपी के बुलंदशहर स्थित थाना क्षेत्र के गांव चौगानपुर में गुरुवार को एक महिला को खेत में सिंचाई करते समय सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। चौगानपुर गांव निवासी कन्हैया ने बताया कि उनकी मां मानवती (55) बुधवार दोपहर को अपने खेत में सरकारी ट्यूबवेल के पानी से गेहूं की फसल की सिंचाई कर रही थी। तभी खेत में कहीं से वहां पर एक जहरीला सांप निकल आया। उसने उनकी मां को डस लिया। तभी उन्होंने शोर मचाया। वहीं शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सांप के डसने के बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। ऐसे में उनको अलीगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा था और गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। कन्हैया ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उनके पिता गेंदालाल की मौत हो गई थी। उनकी एक छोटी बहन भावना (28) और छोटा भाई विष्णु (24) है और दोनो की शादी भी नहीं हुई। मां की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। छतारी थाना प्रभारी ने बताया कि अलीगढ़ में महिला का पोस्टमार्टम हुआ है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 18:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




पहले पिता की मौत, अब मां भी छोड़ गई साथ: सांप के डसने से उजड़ा परिवार, दो बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ #CityStates #Bulandshahar #UpPolice #Snake #Snakebite #SubahSamachar