Mandi News: धनतेरस पर सराफा और बर्तन बाजार को बंपर कारोबार की आस

जोगिंद्रनगर (मंडी)। धनतेरस और दिवाली के त्योहार नजदीक आते ही जोगिंद्रनगर के बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। छह नवंबर को धनतेरस और आठ नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों में सामान की नई और आकर्षक रेंज सजाई है।धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बर्तन बाजार में खास रौनक रहने की उम्मीद है। इस बार कांसा, पीतल और तांबे के बर्तनों के दामों में 15 से 20 फीसदी तक वृद्धि हुई है। बाजार में तांबा 1600 से 1700 रुपये, पीतल 1000 से 1100 रुपये और कांसा 1800 से 1900 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बर्तन विक्रेता कृष्ण शर्मा के अनुसार, ग्राहकों के लिए स्टील, कांसा और पीतल के बर्तनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। सराफा बाजार में सोने-चांदी के आभूषणों, हीरे के गहनों और चांदी के सिक्कों की मांग बनी हुई है। स्वर्णकार विजय सोनी, हरीश और अश्वनी ने त्योहार के लिए आभूषणों की नई वैरायटी उपलब्ध करवाई है।इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में छूटइलेक्ट्रॉनिक्स बाजार भी ग्राहकों को लुभाने को तैयार है। टीवी, फ्रिज समेत आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों पर 20 से 30 फीसदी तक की विशेष छूट दी जा रही है। विक्रेता सुमित कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए विभिन्न उत्पाद आकर्षक ऑफरों के साथ उपलब्ध हैं। धनतेरस को लेकर तांबा, पीतल और कांसे के आकर्षक बर्तनों के दाम में 15 से 20 प्रतिशत तक उच्छाल आया है, लेकिन ग्राहकों को सस्ती दरों में उपलब्ध करवाने के प्रयास है। -अखिल शर्मा, बर्तन विक्रेतापारंपरिक बर्तनों की खरीदारी पर महंगाई का असर देखने को मिल रहा है। धनतेरस पर बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। अंकित, ग्राहक जोगिंद्रनगरधनतेरस पर तांबा, कांसा और पीतल के बर्तन की खरीदारी शुभ मानी जाती है। लोग अष्टधातु के बर्तन त्योहार वाले दिन खरीदते हैं। घर में धन और समृद्धि भी आती है। -पंडित आचार्य तिलक शर्माधनतेरस पर सोने के गहनों पर 20 से 30 प्रतिशत छूट के साथ ग्राहकों के लिए आकर्षक उपहार भी मौजूद हैं। सोने व हीरे के आभूषणों के साथ-साथ पारंपरिक चांदी के आभूषण भी स्वर्णकारों की दुकानों में ग्राहकों के लिए तैयार किए गए हैं। - हरीश सोनी, स्वर्णकार

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 31, 2026, 00:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: धनतेरस पर सराफा और बर्तन बाजार को बंपर कारोबार की आस #BullionAndUtensilsMarketsExpectBumperBusinessOnDhanteras #SubahSamachar