बाजार में रौनक: धनतेरस पर सर्राफा बाजार में दिखी रौनक, बिक्री में पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत तक उछाल

धनतेरस के अवसर पर सोन-चांदी कीमतों गिरावट का फायदा ग्राहकों और सर्राफा बाजार को हुआ। बाजार में खरीदारी देखने को मिली जिसमें लोगों ने सोने के सिक्कों की खरीदारी विशेष रुप से हुई है। ज्वेलर्स का कहना है, इस साल सोने के सिक्कों और हल्के आभूषणों की खरीदारी देखने को मिल रही है। बिक्री में पिछले साल की तुलना में 20 से 25 प्रतिशत तक उछाल आया है। मुंबई में धनतेरस के अवसर पर लगभग 50 टन, जबकि दिल्ली के बुलियन बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार दर्ज किया गया है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल धनतेरस पर बिक्री में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने के मिली है। पिछले साल 46 टन सोने की बिक्री हुई थी, इस साल 52 टन सोने की बिक्री होगी। उन्होंने कहा धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह है। इस साल सोने की कीमतों में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है, जिससे लोग खरीदारी के लिए आगे आ रहे हैं। आईबीजेए के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार जैन ने बताया कि धनतेरस के अवसर पर बिक्री में 12 प्रतिशत तक का उछाल आया है। मुंबई में लगभग 50 टन से अधिक सोने की बिक्री रात 9 बजे तक होने का अनुमान है। इस बार तीन तरह के ग्राहक खरीदारी करने के लिए आए जिसमें, वे निवेशक थे जो जिन्होंने पिछले साल खरीदारी की थी और वे पुराना गोल्ड देकर नई खरीदारी की है, दूसरे शादी ब्याह के सीजन के लिए एडंवास बुकिंग और खरीदारी तथा तीसरे जिन्होंने धनतेरस और दिवाली के शगुन के लिए कम वजन के सिक्के और आभूषणों की खरीदारी की है। फिलहाल पिछले साल की तुलना में इस साल उत्साह और बिक्री दोनों बढ़े हुए हैं। वे कहते हैं, इस साल धनतेरस पर चांदी ने ग्राहकों और निवेशकों को विश्वास खोया है। क्योंकि चांदी में अचानक तेजी के बाद आई गिरावट ने निवेशकों को निराश किया है। जिसकी वजह से चांदी में खरीदारी कम देखी जा रही है। कैट के ज्वैलरी चैप्टर ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (एआईजेजीएफ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के अनुसार, पिछले कई दिनों से देशभर के आभूषण बाजारों में ग्राहकों की असाधारण भीड़ देखने को मिली है। उन्होंने बताया कि देशभर में सोने और चांदी का कारोबार अकेले 66,000 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है, जबकि दिल्ली के बुलियन बाजारों में 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार दर्ज किया गया है। कीमती धातुओं की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों का सोने-चांदी की खरीदारी के प्रति उत्साह बरकरार रहा। विशेष रूप से हल्के वजन के आभूषणों, पारंपरिक गहनों, चांदी के सिक्कों और शुभ निवेश के रूप में सोने-चांदी की खरीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है। धनतेरस पर सोने-चांदी की कीमत उन्होंने बताया कि आज सोने का भाव लगभग 1 लाख रुपये 44 हजार प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि धनतेरस से पहले यह लगभग 1 लाख रुपये 30 हजार प्रति 10 ग्राम था। इसी प्रकार चांदी का भाव लगभग 1 लाख रुपये 90 हजार प्रति किलोग्राम रहा, जबकि पहले यह लगभग 1 लाख रुपये 70 हजार प्रति किलोग्राम था। इसके बावजूद ग्राहकों ने खरीदारी में उत्साह दिखाया। 18 कैरेट सोने की बिक्री अधिक रही कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने कहा, भारत में पारंपरिक रूप से धनतेरस के दौरान सोने की खरीदारी सबसे ज्यादा होती है और इस साल भी ऐसा ही रहा। सोने की कीमतों में आई गिरावट ने लोगों का उत्साह बढ़ाया, जिससे खरीदारों को इस मौके का फायदा उठाने का मौका मिला। लोगों का रुझान हल्के वजन वाली जड़ी हुई (स्टडेड) ज्वेलरी की ओर ज्यादा रहा। कुल बिक्री में लगभग आधी हिस्सेदारी 18 कैरेट सोने की रही है, जबकि खरीदारों की खर्च करने की क्षमता के हिसाब से बाकी हिस्सेदारी 14 कैरेट और 9 कैरेट सोने की रही। शादी के सीजन के लिए बुकिंग हुई शादी के सीजन को देखते हुए भारी ज्वेलरी की भी कुछ हद तक बिक्री और बुकिंग हुई, वहीं 1 से 5 ग्राम तक के सोने के सिक्कों में भी लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई। कुल मिलाकर, धनतेरस पर ज्वेलरी की बिक्री में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। पिछले साल के मुकाबले इस बार बिक्री में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जो खरीदारों के बीच बढ़े हुए भरोसे को दर्शाती है।” कमोडिटी विशेषज्ञों का कहना है, कीमतों में गिरावट आने की वजह से धनतेरस को यह खरीदारी देखने को मिली है। निवेशक और ग्राहक काफी समय से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे थे। बावजूद इसके अभी भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल कीमतों में स्थिरता की संभवना कम ही दिखाई दे रही है। अमेरिका में मिडटर्म पोल और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों भी निवेशक नजर बनाए हुए हैं। भविष्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 01:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बाजार में रौनक: धनतेरस पर सर्राफा बाजार में दिखी रौनक, बिक्री में पिछले साल की तुलना में 12 प्रतिशत तक उछाल #BusinessDiary #National #SubahSamachar