Gurugram News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व

संवाद न्यूज एजेंसी गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल के जेडी और जेडब्ल्यू द्वितीय वर्ष के कैडेट्स ने एनसीसी कैट-168 कैंप में शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल और हथियारों की जानकारी ली। 10 दिवसीय कैंप हरि मंदिर स्कूल, पटौदी में 3 से 12 जून तक पांच हरियाणा बटालियन एनसीसी गुरुग्राम के तत्वावधान में आयोजित किया गया।कैंप के दौरान कैडेट्स ने अनुशासन और नेतृत्व कौशल सीखा। शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, आपदा प्रबंधन, मानचित्र अध्ययन, पेट्रोलिंग, स्वास्थ्य शिक्षा और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों की उन्हें जानकारी दी गई। इसके अलावा विभिन्न प्रतियोगिताएं और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इसके अलावा कैडेट्स ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार भी जीते। कैडेट शिवम ने ड्रिल टेस्ट में सिल्वर , कैडेट लताशा ने ब्रॉन्ज, कैडेट वीरेन वाधवा ने व्याख्यान प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज और कैडेट ध्रुव ने मंच संचालन के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। समापन अवसर पर कैंप के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एसके कौशिक ने कैडेट्स को नेतृत्व, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीमवर्क जैसे गुणों का महत्व बताया। इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या शिवा यादव और एनसीसी ऑफिसर ऋषि कांत मिश्रा भी मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 18:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: एनसीसी कैंप में कैडेट्स ने सीखा अनुशासन और नेतृत्व #CadetsLearnedDisciplineAndLeadershipAtTheNCCCamp. #SubahSamachar